राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया गया।जमानियां। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी नारायण दास चौरसिया के निवास स्थान पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नारायण दास चौरसिया ने प्रकाश डालते हुए। बताया कि यह दिवस भारत के विकास रोजगार सृजन और नवाचार में लघु उद्योगों के योगदान से जुड़े युवाओं के लिए उत्तम है। तथा देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में उनकी स्थिति को रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के इतिहास, महत्व है। इसी लिए दिवस को लोग अलग अलग रूप में मनाया जाता है। बताया जाता है। किभारत हर साल 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है। ताकि देश के आर्थिक परिदृश्य में लघु उद्योगों (एसएसआई) की भूमिका को मान्यता दी जा सके। यह दिवस भारत के विकास, रोज़गार सृजन और नवाचार में लघु उद्योगों के योगदान को रेखांकित करता है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में उनकी स्थिति को रेखांकित करता है। चौरसिया ने बताया कि यह दिवस पहली बार 30 अगस्त, 2001 को मनाया गया था। जो पिछले वर्ष सरकार द्वारा लघु उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलों और नीतियों के माध्यम से लिए गए एक निर्णय के बाद मनाया गया था। इसमें लघु उद्योगों को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक नीति पैकेज का शुभारंभ भी शामिल था। जो एक महत्वपूर्ण क्षण था। जिसके कारण राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें