5-- सीडीओ की अध्यक्षता में सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन वाराणसी --मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उपघटक" पर ड्राप मोर क्राप" माइक्रो इरिगेशन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी सुभाष कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष- 2025-26 के योजना का लक्ष्य समिति के सदस्यों के समक्ष पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों के क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम का क्लस्टर के रूप में क्रियान्वयन एवं इनके उत्पाद को निर्यात करने के उद्देश्य से कार्य करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया तथा जनपद के कृषकों की मांग के अनुसार प्रमुख औद्यानिक फसलों की लक्ष्यो को बढ़ावा देने हेतु निदेशालय उद्यान से अतिरिक्त लक्ष्य की मांग करने का भी सुझाव दिया गया। विकास खण्ड पिण्डरा गजोखर स्थित वेटलैंड को औद्यानिक फसल सिंघाड़ा एवं मखाना से आच्छादित करने की परियोजना पर भी चर्चा किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत मिनी स्प्रिंकलर, ड्रिप, पोर्टेबल स्प्रिंकलर का अधिक से अधिक क्षेत्रफल में आच्छादन करने के साथ ही एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के लाभार्थियों को इस योजना से आच्छादित करने के भी निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सफल क्रियान्वयन एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त करने हेतु औद्यानिक फसलों पर आधारित अचार, मुरब्बा, करौंदा, कैंडी एवं वाराणसी के औद्यानिक जीआई उत्पाद पर आधारित इकाइयां स्थापित करने को भी निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपरोक्त तीनों योजनाओं के व्यापक प्रचार करने हेतु रुचिकर औद्यानिक फसलों की खेती पर आधारित सफलता की कहानी के माध्यम से प्रचार प्रसार अखबारों में कराने के निर्देश दिए गए। औद्यानिक योजनाओं के क्रियान्वयन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु उपायुक्त मनरेगा को सुझाव दिया गया तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जनपद के लक्ष्य जो कृषि फसलों हेतु निर्धारित है, उन्हें कृषि विभाग के कर्मचारियों (एटीएम,बीटीएम) के माध्यम से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में 1.36 करोड़ एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं 7.65 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की परियोजना का क्रियान्वयन की स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव,जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।- बैठक की अध्यक्षता करते सीडीओ
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें