वाराणसी,अवैध कब्जा को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट वाराणसी -- तेलियाबाग सीएनआई चर्च कंपाउंड थाना सिगरा के अन्तर्गत विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा कर चबूतरा बनाने के काम किया जा रहा था। वादी के मना करने पर अवैध कब्जाधारी मुकेश अपने चार पांच साथियों के साथ समूहबद्ध होकर वादी निहारिका,शालू व मधुलिका के साथ मारपीट किया और चर्च की बाउंड्री वाल गिराना शुरू कर दिया। चर्च कमेटी के लोगों द्वारा जब मना किया गया तो मां बहन की भक्ति गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तब जाकर मामला शांत हुआ। जिसमे मुख्य रूप से सेक्रेटरी विशाल लुक पुरोहित, आदित्य कुमार सिंह, प्रॉपर्टी इंचार्ज विनय दयाल ट्रेजरार, इमैनुएल कुशल प्रकाश,चर्च कमेटी के सदस्य निर्भय स्वरूप, लाजरलाल उर्फ भंटू, बाबी प्रकाश, चम्पा देवी, आशा विलियम, गुड़िया पाठक, प्रेमा मलिक, विजय लुकस, साबिर अली, विवेक कुमार, राकेश लाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित क्षेत्र लोगों ने समझा बूझकर आपकी सूझबूझ से फैसला किया कि आप केवल अपने दरवाजे पर ऊंचा करवा सकते हैं। लेकिन बाउंड्री नहीं बनाना है। जबकि इन लोगों ने आगे बढ़कर 4 से 5 फीट बाउंड्री पहले से ही बना रखा है। इसके बावजूद आगे बढ़कर शालू, निहारिका, मधुलिका व उनके भाई द्वारा चबूतरा बनाने के नाम पर कब्जा किया जा रहा है। इस संदर्भ में रोडवेज पुलिस चौकी पर सूचना दिया जा चुका है। जबकि इसके पहले कमेटी के लोगों द्वारा आपसी बातचीत से यह निर्णय लिया गया था कि कोई निर्माण नहीं करेगा। इसके बावजूद भी इन लोगों ने आगे बढ़कर चबूतरा बनवाया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन क्या निर्णय लेता है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें