Top News

लक्सा पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के वारण्टी को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लक्सा दयाराम की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त सत्यनारायण प्रसाद पुत्र काशीनाथ खरवार दुकान नंबर 334 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान सोनिया औरंगाबाद थाना सिगरा को सोनिया से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 13,47,25 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लक्सा प्रभारी निरीक्षक दयाराम ,चौकी प्रभारी औरंगाबाद उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा,प्रशि0 उ0नि0 शिवकुमार शामिल रहे।गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने