Top News

*'- गेस्ट हाउस में पकड़ा सेक्स रैकेट अवैध हुक्का बार*'- पुलिस ने दस को किया गिरफ्तार। पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देश में बढ़ रहे सेक्स रैकेट हुक्का बार और नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध एक स्पेशल टीम का गठन अभी कुछ दिनों पहले गठित किया गया था इसी सिलसिले में कल यानी 7 अगस्त को जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। स्पा सेंटर के बाद एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार के साथ अवैध हुक्काबार का संचालन पकड़ा गया है। यहां चार युवतियों समेत दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे गिरोह के नेटवर्क के बारे में जानकारी ले रही है।कैंट व चितईपुर थाना क्षेत्र के बाद पुलिस ने देह व्यापार का नया अड्डा वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में पकड़ा है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर में अंशिका गेस्ट हाउस पर देर शाम छापेमारी की। इस कार्रवाई में गेस्ट हाउस को देह व्यापार और अवैध हुक्का बार के अड्डे के रूप में संचालित होते पाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सहित 6 पुरुषों और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया।जांच में सामने आया कि यह गेस्ट हाउस न केवल देह व्यापार का केंद्र था, बल्कि यहां अवैध रूप से हुक्का बार भी चलाया जा रहा था। मौके से कई हुक्के व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में एक पटना, एक आज़मगढ़ और दो वाराणसी की निवासी हैं। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही। साभार। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी!

Post a Comment

और नया पुराने