वाराणसी,कोरौता में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कृषक संगोष्ठी का किया शुभारम्भ वाराणसी --उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम वर्ष 2025- 26 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का गुरुवार को ग्राम पंचायत कोरौता के रामलीला मैदान में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने दीप प्रज्वलन कर कराया। मुख्य अतिथि पूनम मौर्या द्वारा कृषि विभाग के तकनीकी सहायक द्वारा बताए गए तरीकों से मक्का की खेती करने हेतु कृषकों से अपील की। प्राकृतिक खेती करने एवं कम रासायनिक खाद का प्रयोग करने की बात कही गई। साथ ही फसल बीमा के बारे में भी कहा गया की बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से क्षतिपूर्ति राहत मिलेगा। कार्यक्रम में सूरज यादव ने फसल बीमा के बारे में जानकारी दिया। पीपीएस प्रभारी सुरेंद्र ने मक्का एवं खरीफ में बोई गई फसलों में लगने वाले कीट नियंत्रण और खरपतवार से संबंधित दवाओं के बारे में जानकारी दिया। साथ ही यह भी बताया कि यह सभी दवाएं लगभग 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि रक्षा इकाई से किसान भाई प्राप्त कर सकते हैं। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण वाराणसी द्वारा मृदा जांच कैसे करवाएं और मृदा नमूना लेने की विधि के बारे में जानकारी दी गयी।मिट्टी की जांच के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। पशु चिकित्सक डॉक्टर लवकेश द्वारा पशु के टीका करण एवं संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोरौता, कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी बाल्केश्वर सिंह पटेल, राजीव श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर सिंह, राहुल राज, अनामिका पटेल, प्रीति लता सिंह, रामनरेश, विनोद कुशवाहा एवं राजेश मिश्रा सहित सैकड़ो कृषकगण उपस्थित रहे।फोटो -03-कार्यक्रम का शुभारम्भ करती पूनम मौर्या, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें