*-आदिवासी विकास समिति के तत्वाधान में जाति प्रमाण पत्र को लेकर आवश्यक बैठक *- मिर्जापुर से ताजा खबर आज दिनांक 31_ 8 _2025 को समय 11:00 बजे समदपुर मंदिर के प्रांगण में आदिवासी विकास समिति के तत्वाधान में एक बैठक आहूत किया गया बैठक का मुख्य मुद्दा जाति प्रमाण पत्र को लेकर चर्चा किया गया जिसमें चुनार तहसील से काफी मात्रा में स्वजाति बंधु मौजूद रहे जो कि अपनी अपनी समस्या का बैठक में बात रखा तथा उस समस्या का निराकरण के लिए सभी लोगों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कल तहसील चुनार पर पूरी साक्ष्य लेकर सब लोग अधिक से अधिक मात्रा में तहसील पर आए और अध्यक्ष महोदय श्री अमरनाथ के नेतृत्व में आप सभी लोग एक फॉर्म वहां पर मिलेगा उसे फॉर्म को भरकर के तथा साथ में साक्ष्य को लगाकर कर तहसीलदार महोदय से अपनी समस्या को रखा जाएगा फिर उसके बाद जैसा निर्णय आने पर आपस में विचार विमर्श करके एक रणनीति तैयार की जाएगी बैठक में सैकड़ो लोग स्वजाति बंधु मौजूद रहे और आज की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे श्री राम निहोर गोंड और कार्यक्रम का संचालन श्री रामेश्वर धुर्वे द्वारा किया गया तथा अंत में श्री माननीय अमरनाथ जी के द्वारा कार्यक्रम को समापन किया गया जिसमें मौके पर मौजूद प्रदीप गोंड,राधेश्याम गोंड, अमरेश गोंड, गुलाब, माया प्रसाद गोंड लाल बहादुर ,विकास, दयाशंकर पंकज ,संदीप , गुरदास, पूजा गोंड,सरोज देवी जवाहर गोंड,वीरेंद्र गोंडआदि लोग उपस्थित रहे,रूपाली सिंह की रिपोर्ट मिर्जापुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें