वाराणसी,हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष मे क्षेत्रीय राश्ट्रीय खेल का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक। जिसके अंतर्गत वाराणसी में 30 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सभासद विवेक कुशवाहा एवं सभासद सिंधु सोनकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर कन्हाई चंद्र ताल पात्रा तैराकी प्रशिक्षक, एथलेटिक्स प्रशिक्षक चंद्रभान यादव, संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा और वाराणसी कुश्ती संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।आज के खेल का परिणाम इस प्रकार रहा।- 38 किलो वर्ग में शिवम राजभर प्रथम, कृष यादव द्वितीय, अथर्व यादव तृतीय, 41 किलो वर्ग में वासु प्रजापति प्रथम, शशांक यादव द्वितीय, प्रवेश यादव तृतीय, 44 किलो वर्ग में अजय वीर यादव प्रथम, सुशील यादव द्वितीय, आदित्य यादव तृतीय, 48 पवन यादव प्रथम, राहुल पाल द्वितीय, दीपक पाल तृतीया, 52 किलो वर्ग में प्रिंस यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय, विशाल यादव तृतीय, 57 किलो वर्ग में विवेक प्रथम, अवधेश यादव द्वितीय, संजीत यादव तृतीय, 62 किलो वर्क में पीयूष यादव प्रथम, आशुतोष पाल द्वितीय, शिवम यादव तृतीय, 68 किलो वर्क में अनुज यादव प्रथम, अनिकेत यादव द्वितीय, रितेश पटेल तृतीया, 75 किलो वर्ग में निलेश प्रथम, विष्णु गुप्ता द्वितीय, अंशुमान तृतीया, 85 किलो वर्ग में मैत्रेय यादव प्रथम, शिवम यादव द्वितीय, राम रतन यादव तृतीय, स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में किया गया। निर्णायक की भूमिका में नाथूराम यादव अशोक यादव अरविंद यादव विशाल यादव अश्वनी सिंह दिव्यांश सिंह सुरेंद्र यादव आदि लोगों ने किया। साभार। नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें