Top News

वाराणसी,कोतवाली पुलिस ने हत्या में वांछित फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में बढ़ रही हत्या,लूट, उचक्कागिरी व अपराधों के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त काशी सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रज्ञा पाठक के कुशल नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा 07 अगस्त 2025 को भा0द0वि0 की धारा 310(2), 332(ख), 317(3),108 बीएनएस के अन्तर्गत वांछित फरार अभियुक्त को शनिवार को कोतवाली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह ने बताया कि 07अगस्त 2025 को कुछ लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर आभूषण कारीगर शुभम सावंत ने आत्महत्या कर लिया था। उसकी मां ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस आरोप में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तथा उसी मामले में उक्त अभियुक्त नंदलाल निवासी चौक हड़हा काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे शनिवार को कोतवाली थाने के समीप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दया शंकर सिंह, उ0नि0 दीपक कुमार,का0 शिवम भारती आदि शामिल रहे,गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने