वाराणसी- रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार वाराणसी -- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा शनिवार को चौकाघाट परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में बीएचईएल, एसबीआई बैंक, कॉरपोरेट सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विसेज और बालकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड सहित सात कम्पनियों ने अपने अपने स्टाल लगाए थे। रोजगार मेले में सबसे अधिक वेतन 17,000/माहवारी पर नौकरी दिया गया।मेले में जनपद के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आने वाले 192 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था जिसमें से 25 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर चयनित कर नौकरी दिया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मंडल मुकेश कुमार ने अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि आपको तकनीकी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। मेला प्रभारी दीप सिंह ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने वाली कंपनियों से परिचय कराते हुए सुझाव दिया कि आपका नियुक्ति जिस भी कंपनी में हो रहा हो आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने सेवा करें।फोटो -03- अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते मेला प्रभारी,, राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें