वाराणसी नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार ।* *"एकता का सूत्र, सुरक्षा का संकल्प" मुहिम के अंतर्गत आज भेलूपुर थाना तथा लंका थाना में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भेलूपुर थाना प्रभारी महोदय सुधीर कुमार त्रिपाठी तथा लंका थाना प्रभारी महोदय राजकुमार शर्मा तथा अन्य पुलिस प्रशासन के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान किया गया , लंबी आयु की कामना की गई तथा सभी को मिठाइयां भी खिलाई गई । इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया । सामाजिक संस्था की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी महोदय को संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए ममता ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और पुलिस प्रशासन के साथ सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी को इस रक्षाबंधन के पर्व को पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए । कार्यक्रम के दौरान राजश्री साहनी ,कुसुम लता सिंह, रेशमा देवी, सोनी देवी ,लक्ष्मी देवी , अनीता देवी अजरा बिबी , अमृता देवी ,पूजा देवी , विजय कुमार ,डॉक्टर रहमत अली ,मोहम्मद अनीस, सुमित बिंद ,मंगलेश्वर प्रसाद,रवि कुमार , सूरज पाल, करम भारती, रामबाबू गुप्ता ,किरन देवी आदि लोगों ने इस रक्षा बंधन के कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें