Top News

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर सीबीएसई 10+2 से संबंध मील का पत्थर साबित हुआ।जमानियां। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शनिवार को एक आयोजित बैठक की गई। जिसमें स्कूल के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। और स्कूल समिति द्वारा सभी को संबोधित किया गया और बधाई दी गई कि हमारा स्कूल सीबीएसई 10+2 से संबद्ध हो गया है। बताया जाता है। कि सत्यम इंटरनेशनल स्कूल लोदीपुर (उत्तर प्रदेश) सीबीएसई 10+2 से संबद्ध, संबद्धता संख्या 2134306 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में एक मील का पत्थर ज़मानिया का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ अपनी संबद्धता की घोषणा करते हुए। उक्त मौके पर प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि गर्व महसूस कर रहा है। यह प्रतिष्ठित संबद्धता उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो छात्रों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाती है। सीबीएसई के साथ यह संबद्धता उत्कृष्टता की ओर हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हमारे सभी प्रिय शिक्षण कर्मचारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रों, अभिभावकों और सभी मीडिया मित्रों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद दी। प्रधानाचार्य एल डी जेना ने कहा कि सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ने पर जोर दिया है। जिसके बदौलत कामयाबी दर कामयाबी मिल रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त मौके पर प्रधानाचार्य निर्मला यादव वाइस प्रिंसिपल मिस्टर एल डी जेना, प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य कोऑर्डिनेटर नफीस अंसारी एकेडमिक काउंसलर शबीना मैंम , ओम प्रकाश काजल मैम, दिव्यांशी मैम, सरवन यादव, ब्रजराज यादव सर, अजीत सर मोहित सर इत्यादि समस्त अध्यापक मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने