Top News

*स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत दो घायल* मिर्जापुर चुनार रोड के किनारे बने हैंडपंप में टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो घर में घुसी, एक की मौत, एक गम्भीर रूप से हुआ घायल । स्कॉर्पियो चालक मौके से हुआ फरार, परिजनों में मचा कोहराम । ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन।चुनार थाना क्षेत्र के जमुई रेलवे पुल के पास हुई दुर्घटना । परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला जाम।चुनार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने हैंडपंप को तोड़ते हुए एक मकान में घुस गई मकान के पास कार्य कर रहे मंगल जायसवाल युवक और दूसरे अन्य को स्कार्पियो ने कुचल दिया इस घटना में मंगल की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग है कि परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद भारत पोषण के लिए सरकार आर्थिक मदद दे -बाईट आलोक जायसवाल, परिजनदुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम और क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंचे प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया । चुनार SDM ने बताया कि स्कॉर्पियो के मालिक को थाने पर बैठकर विधि कार्रवाई की जा रही है परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर जो भी शासन के स्तर से मुआवजा का हक बनता है उनको दिलवाया जाएगा - राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम चुनार

Post a Comment

और नया पुराने