Top News

*विंध्याचल धाम में पांड़ो के मध्य दक्षिणा की बात को लेकर हुए चाकू बाजी मैं चौकी प्रभारी सहित 24 पुलिस लाइन हाजिर *मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में पंडों के मध्य दक्षिणा की बात को लेकर हुए विवाद हुए में विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी समेत 24 लोगों को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि मौके पर तैनाती सिपाही को निलंबित कर दिया गया है । दक्षिणा को लेकर बुधवार को धाम के न्यू वी आई पी मार्ग पर गेट नंबर 2 के पास विवाद हुआ था। विवेचना के क्रम पाया गया कि आरोपियों ने घटना में धारदार हथियार के रूप में कैंची से प्रहार कर पीड़ित को घायल किया गया था ।पुलिस ने विवेचना में जान से मारने का प्रयास एवं कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं में देर रात बढ़ोत्तरी किया गया है। तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस के द्वारा विवेचना के क्रम में घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद किया गया है । धाम में तैनात थाना एवम चौकी के सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इना पर लापरवाही बरतने की बात जांच में सामने आया है। उन सभी 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया । जिसमें चौकी प्रभारी धाम उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय भी शामिल है । घटना स्थल के निकट ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी कांताराम को निलम्बित कर दिया गया है। उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही हैं।एसपी सिटी नितेश कुमार ने बताया कि धाम में कैंची से किए गए प्रहार के मामले में 24 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है, जिसमें धाम के चौकी प्रभारी भी शामिल है । मौके पर मौजूद आरक्षी को निलंबित कर जांच का आदेश दिया गया है। बाईट नितेश कुमार, एसपी सिटी, गुफरान अहमद की रिपोर्ट, मिर्जापुर

Post a Comment

और नया पुराने