यूजीसी नेट-2025 की परीक्षा में यूपी कालेज के चार छात्रों ने किया क्वालीफाई वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय वाराणसी का हिंदी विभाग विगत कई वर्षों से शैक्षणिक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी हिन्दी विभाग के चार छात्रों ने यूजीसी नेट-2025 की परीक्षा क्वालीफाई किया है। निश्चित रूप से हिंदी विभाग के साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए एक विशेष गौरव की बात है। यूजीसी नेट-2025 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्राओं में कुमारी सुशीला (166/300) ने नेट क्वालिफाई किया है और अब यह देश के किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकती हैं।इसी तरह शुभम पाठक(154/300), गौरांग मिश्र(162/300) और प्रिया वर्मा (146/300) ने यूजीसी द्वारा आयोजित परीक्षा में पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है। अब ये छात्र -छात्रायें देश के किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से शोध करके असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गोरखनाथ, प्रोफेसर मधु सिंह, प्रोफेसर अनीता सिंह, डा.अनिल कुमार सिंह सहित सभी प्राध्यापको के नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दिया। प्रोफेसर गोरखनाथ ने कहा कि निश्चित रूप से विभाग के छात्र- छात्राओं की यह उपलब्धि इनकी कड़ी मेहनत और विभागीय सहयोगियों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रोफेसर मधु सिंह ने कहा कि इन मेधावी छात्र छात्राओं ने हिंदी विभाग के साथ ही महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया है।डा.अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आगे भी हमें अपने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन इसी मनोयोग से करना है, जिससे उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके। विद्यालय परिवार क्वालिफाई किये छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है- नेट क्वालीफाई करने वाले चार छात्र
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें