Top News

सारा मॉल दुरहिया के तरफ से सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया, पूड़ी-सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया।जमानियां। दूरहिया स्थित सारा मॉल के मैनेजर के द्वारा कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। फैजान के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। आयोजकों ने सैकड़ों कावड़ियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम से ही कावड़ियों की भीड़ जुटने लगी थी। प्रसाद पाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने उत्साह से भाग लिया। बता दें कि ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा को बढ़ावा देना होता है। पहली बार ऐसे भंडारों का आयोजन कर रहे हैं। सारा मॉल के मैनेजर सैयद फैजान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। किसी भी धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे लोगों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सारा मॉल मैनेजर फैजान ने सक्रिय योगदान दिया। व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उनकी टीम लगाई गई। इस दौरान व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं ने आयोजक सारा मॉल का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की इच्छा व्यक्त की।

Post a Comment

और नया पुराने