Top News

सावन के दूसरे सोमवार को जमानियां पक्का स्नान घाट पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, 'बम बम भोले' से गूंज उठी।जमानियां। सावन के दूसरे सोमवार के दिन जमानियां पक्का स्नान घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में यहां पर कांवड़िये पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। और गंगा जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर चल दिए। इस दौरान कांवड़ियों की भीड़, 'बम बम भोले' से गूंज उठी कस्बा बाजार। बताया जाता है। कि सावन के दूसरे सोमवार के दिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से देर रात्रि से लेकर भोर के समय तक पक्का स्नान घाट पहुंचने वाले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष पक्का स्नान घाट पर कांवड़िये पहुंचे और मां गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया। इस दौरान दूर-दूर तक श्रद्धालुओं की ही भीड़ नजर आ रही है। घाट पर भगवान भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही आसपास के तमाम घाटों पर कांवड़िये ही दिखाई दे रहे हैं। जमानियां का नजारा आज पूरी तरह से शिवमय नजर आया। चारों तरफ बम बम भोले का जयकारा गूंज रहा है। तमाम घाटों पर गंगाजल लेने वाले कांवड़ियों की भीड़ लगी हुई रही। हर कोई अपने-अपने क्षेत्र के शिवालय में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल ले जाने को बेताब दिख रहा है। इसे लेकर कांवड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल सहित आदि घाट पर कांवड़ यात्रियों की जबरदस्त भीड़ है। सावन के महीने में आने वाले सोमवार के दिन का विशेष महत्व रहता है। इस दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष अराधना करते हैं। कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पर आने वाले कांवड़ियों के लिए तहसील प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार कांवड़ियों को जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते नजर आए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने