*घनश्याम जायसवाल चुने गये श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष गहमागहमी के बीच तीन दावेदारों ने किया समर्थन.* नगर की ऐतिहासिक धार्मिक संस्था श्री रामलीला समिति की चुनावी बैठक रविवार की शाम गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित फड़ पर आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्ष पर के चार दावेदारों में तीन प्रत्याशियों का समर्थन मिलने के बाद घनश्याम जायसवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।समिति में दो वर्षीय कार्यकाल के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल, विनोद अग्रहरि, काली चरण जायसवाल और अग्रहरि समाज के अध्यक्ष व सभासद शीम प्रकाश सिम्पू ने दावेदारी की थी। निर्धारित तिथि पर आयोजित चुनावी बैठक में वर्तमान अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अपने कार्यकाल के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के बाद चुनाव पर चर्चा शुरू की। संरक्षक मंडल के लोगों की उपस्थिति में चर्चा के दौरान कालीचरण व विनोद अग्रहरि ने घनश्याम जायसवाल को अपना समर्थन देते हुए पीछे हट गए।शेष दो दावेदारों के बीच चली लम्बी मंत्रणा के बाद संरक्षक मंडल द्वारा मतदान पर चर्चा शुरू की, जिसपर सभासद शीम प्रकाश सिम्पू ने मतदान से होने वाले आपसी मतभेद और समिति का अहित होने का हवाला देते हुए वरिष्ठ साथी को समर्थन दिया।बैठक में संरक्षक सीताराम अग्रहरि, प्रेम नारायण जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, अनिल अग्रहरि, श्याम जी गुप्त, दिनेश चंद्र गांधी, रामनारायण अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, लालचंद विश्वकर्मा, रविकांत जायसवाल, अश्वनी अग्रहरि, आशुतोष अग्रहरि डंपी, देवेश जायसवाल, सतेन्द्र मोदनवाल, रवि अग्हरि, राजकुमार अग्रहरि भोनू, संजीव अरोड़ा, महेश लालवानी, नितेश बरनवाल, राकेश अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग रहे। संवादाता राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट जौनपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें