*दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित हुए विनोद लोहिया व प्रवीण अग्रवाल* लघु उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने उनके प्रतिष्ठान पर जाकर दिया प्रशस्ति पत्र* सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सम्बद्ध संस्था लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों की एक टीम दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान अभियान के पंचम चरण में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी विनोद लोहिया व प्रवीण कुमार अग्रवाल पिंटू के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें सम्मानित करते हुए दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विदित हो कि समाजसेवी व्यापारी विनोद लोहिया पिछले चार दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में विनोद लोहिया द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाता रहा है। इसी कड़ी में प्रवीण अग्रवाल पिंटू भी एक अरसे से शहर में हर साल होने वाले खाटूश्यामजी के भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। इसके अलावा वे गौ सेवा व मानसिक दिव्यांग बच्चों के सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। दोनों लोगों द्वारा भारत विकास परिषद संस्था से जुड़ कर विभिन्न प्रकार के सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा लिया जाता रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के युवा जिला अध्यक्ष अश्विनी वर्मा सहित लघु उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जिला सचिव सरदार गगनदीप सिंह, संयुक्त सचिव संगमलाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें