शासन के मंशा के विपरीत केंद्र प्रभारी कार्य करने पर व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी गुलाब शंकर पटेल के खिलाफ उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मंगलवार को उनके कार्यालय पहुंचकर व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने पत्रक सौंपते हुए। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से बराबर गायब रहते। जब की शासन का निर्देश हैं कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से सभी स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन मुख्यचिकित्साधिकारी गाजीपुर के सह पर हमेशा अपने को मेला से अनुपस्थित पाए जाते है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति की बेटी की तबियत खराब हो गई। वह व्यक्ति केंद्र प्रभारी से मिलकर इलाज के लिए अनुरोध किया। तो उस व्यक्ति डांट फटकार कर भगा दिया। ऐसे डाक्टर से मरीजों और अभिभावकों का भला होने वाला नहीं रहा। इसलिए केंद्र प्रभारी चिकित्सक डाक्टर गुलाब शंकर पटेल का स्थानांतरण किया जाना है। मरीजों के हक में सही है। गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को बताया कि डाक्टर में खुलकर लापरवाही के साथ घोर उदासीन के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बद से बदतर होने के साथ दिन पर दिन बदहाली के कगार पर पहुंच गया है। इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके अभिभावक केंद्र प्रभारी के रवैए से अजीज आ चुके है। उन्होंने मांग किया है। कि ऐसे लापरवाह उदासीन चिकित्सक डाक्टर को तत्काल स्थानांतरण किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है। तो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध उपजिलाधिकारी केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत मिल रहा है। जांच के बाद कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित की जाएगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें