Top News

मंगलवार को हुई बारिश के कारण गन हाउस से लेकर दलित बस्ती रोड तक जलभराव से गंभीर समस्याएं खड़ी हुई।जमानियां। जी हां, झमाझम बारिश ने अक्सर नगर पालिका परिषद की साफ सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के कारण नालों और नालियों में जमा कचरा और गंदगी सड़कों पर आ जाती है। जिससे जलभराव और कीचड़ की समस्या हो जाती है। नालों की सफाई की कमी साफ साफ देखा जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि नगर पालिका परिषद द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं करती हैं। जिसके कारण बारिश का पानी ठीक से नहीं निकल पाता है। और पालिका मोड़ सड़क पर जलजमाव हो जाता है। जिसके कारण राहगीरों के साथ छोटे व्यापारियों को काफी दिक्कत होने लगती है। मंगलवार की शाम हुई बारिश के पानी के साथ-साथ नालों का कचरा भी सड़क पर आ गया। जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। पैदल चलने वालों के साथ मोटर साइकिल चालकों सहित राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया। पालिका मोड़ पर जलभराव जहां हो गई। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दूर दूर तक पानी ही पानी नजर आने लगी। जलभराव का मुख्य कारण यह है। कि नालों और नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश के समय आवाजाही के लिए गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बताया जाता है। कि जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाते है। नागरिक अक्सर नगर पालिका परिषद की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होते हैं। और जन समस्याओं से छुटकारा दिलाने की मांग करते हैं। बारिश के बाद नालों का पानी सड़क पर आ जाता है। और दुकानों और में घुस जाता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। बारिश के कारण जलभराव होने पर लोगों को अपने दुकानों से निकलने में भी मुश्किल होती है। झमाझम बारिश नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है। और यह स्पष्ट करती है कि नालों और नालियों की नियमित सफाई कितनी महत्वपूर्ण है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने