*सैदाबाद गांव के शंकर भगवान बुढ़वा बाबा के प्राचीन मंदिर में कीर्तन भजन की कार्यक्रम आयोजित किया गया* जमानियां। गुरुवार को श्रावण अमावस्या के दिन सैदाबाद गांव के शंकर भगवान बुढ़वा बाबा के पावन प्राचीन प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र ग्रामवासियों एवं क्षेत्र वासियों की भक्ति,श्रद्धा एवं आस्था से शिव चरणों में हरिकीर्तन का दिव्य आयोजन किया गया है। शिव चरणों में संकीर्तन के अर्पण की प्रक्रिया कई दशकों से हो रही है।बताया जाता है। कि सैदाबाद गांव के शंकर भगवान बुढ़वा बाबा के प्राचीन मंदिर में गुरुवार को कीर्तन भजन की कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महंत बच्चन तिवारी ने बताया कि भगवान शिव अपने भक्तों की हर पुकार को सुनते हैं। फिर चाहे वह तांडव में रमने वाला कोई योगी हो, अथवा प्रेम और श्रद्धा से भरा एक साधारण भक्त। जो भी सच्चे मन से महादेव को नमन करता है। उसे भोलेनाथ अपने आशीर्वाद से कृतार्थ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि शिव के चरणों में की गई प्रार्थना व्यर्थ नहीं जाती है। वे अपने हर भक्त को प्रेमपूर्वक अपनाते हैं। अगर आप महादेव की कृपा को और अधिक अनुभव करना चाहते हैं। तो भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं। कैलाश के वासी ओ शिव शंकर, डमरू वाले की गूंज सुनो, और शिव तांडव स्तोत्र का रहस्य जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ना चाहिए।और शिव भक्ति का दिव्य आनंद प्राप्त करना चाहिए। अभिषेक तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने विचारों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ। ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके। ताकि विश्वेश्वर भगवान शंकर की असीम अनुकम्पा आप सभी शिव भक्तों पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम का आयोजन महंत बच्चन तिवारी, दामोदर राय शुभम राय, संदीप गुप्ता, बृजेश तिवारी, प्रभव, अभिषेक तिवारी एवम समस्त ग्रामवासी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें