कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े कचरा का ढेर एक गंभीर समस्या है जो संक्रमण और बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है।जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े कचरा का ढेर एक गंभीर समस्या है। जो संक्रमण और बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। यह न केवल स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के वातावरण को दूषित कर रहा है। बल्कि मरीजों और कर्मचारियों के लिए भी असुविधाजनक स्थिति पैदा कर रहा है। स्वास्थ्य के लिए खतरा कूड़े के ढेर में विभिन्न प्रकार के कीटाणु और रोगाणु पनपते हैं। जो बीमारियों को फैला रही हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। तो डेंगू, बुखार, और डायरिया रोग फैल सकता है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ आस पास के मेडिकल स्टोर दुकान वाले को काफी असुविधा हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है। कि कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी से मरीजों और कर्मचारियों के लिए असहनीय हो गई है। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराना मुश्किल हो गया है। कूड़े का ढेर से आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। और आवारा जानवरों को अपनी तरफ भी आकर्षित कर रहा है। वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट इमरान नियाजी, सतीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, नारायण दास, मुन्ना गुप्ता आदि लोगों बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी में घोर उदासीनता के चलते लापरवाही को दर्शाता है। जो स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और स्वच्छता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। जिसमें कूड़ा उठाना और नालियों की सफाई शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही कूड़ा कूड़ेदान होने के बाद लोग खुले में कूड़ा फेंकने से बचना चाहिए। इसके लिए लोगों को स्वच्छता के महत्व और खुले में कूड़ा फेंकने के खतरों के बारे में जागरूक होना पड़ेगा। बता दें कि स्थानीय प्रशासन को कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना चाहिए। और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। इसके लिए सामुदायिक भागीदारी निभाने के लिए एकजुट होना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार को इस समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। यह आवश्यक है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को साफ-सुथरा रखा जाए। ताकि केंद्र पर आने वाले मरीजों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बन सके। फोटोप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कूड़े कचरा की ढेर से भीषण गंदगी, मरीज परेशान
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें