सांप सीढ़ी का खेल महिलाओं की बढ़ा रहा वित्तीय सहायता वाराणसी -- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की पहल के तहत विकासखंड काशी विद्यापीठ के ग्राम पंचायत बन्देपुर नैपुरा कला हरपालपुर, विकासखण्ड चिरईगांव के नवापुर, विकासखण्ड सेवापुरी के अमीनी हरिहरपुर तथा विकासखण्ड चोलापुर के खनुआन आदि ग्राम पंचायतो में शनिवार को वित्तीय साक्षरता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एफएलसीआरपी सीमा गौतम, सीमा देवी, निरमा देवी, संध्या, सुमन देवी, रिंकी पटेल, विजय लक्ष्मी, उर्मिला, अंजू देवी तथा नीलम द्वारा यह प्रशिक्षण समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को सांप सीढ़ी के खेल के माध्यम से बैंक की अच्छी आदतों एवं बुरी आदतों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इस खेल में सांप बुरी आदतों का प्रतीक एवं सीढ़ी अच्छी आदतों का प्रतीक है। एफएलसीआरपी समूह की महिलाओं को तीन मॉड्यूल में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान करती है।पहले माड्यूल में वित्तीय नियोजन का महत्व-आवश्यक एवं गैर आवश्यक व्यय में अन्तर। दूसरे माड्यूल में स्मार्ट बचत एवं स्मार्ट ऋण के अंतर्गत बचत की संस्कृति को बढ़ावा देना, जिम्मेदारीपूर्ण उधार ऋण प्रबंधन पर शिक्षा।तीसरे माड्यूल में विभिन्न प्रकार के बीमा और पेंशन योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूकता लाना। इन माड्यूल के अलावा एफएलसीआरपी समुदाय को इन विषयों पर भी शिक्षित करते हैं। डिजिटल और बैंकिंग सुरक्षा (जैसे ओटीपी कभी साझा न करना डिजिटल अरेस्ट) एटीएम कार्ड का उचित उपयोग और लाभ धन का उपयोग और ट्रैकिंग। बैंक खातों में आधार सीडिंग और नामांकन, ऑनलाइन भुगतान, महिलाओं हेतु चलाई जा रही वित्तीय योजनायें आदि। वित्तीय साक्षरता सभी के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को वित्तीय नियोजन और बैंकिंग अनुशासन के महत्व को समझना चाहिए। इन आदतों को बढ़ावा देने में विशेष रूप से महिलाओं में एफएलसीआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिससे उन्हें वित्तीय निर्णय लेने और अपने परिवार तथा समुदाय के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाया सके। वित्तीय साक्षरता ड्राइव के माध्यम से जनपद के सात विकासखंड में संचालित है। मिशन द्वारा समूह की सक्रिय महिला को चयन करके प्रशिक्षित करते हुए उन्हें एफएलसीआरपी के रूप में और आरसेटी के माध्यम से सर्टिफाइड किया गया है। सक्षम सेंटर मिशन मुख्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी संकुल स्तरीय संघ में सक्षम केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जहां पर यह एफएलसीआर पी अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के स्वयं सहायता समूह सदस्यों को वित्तीय साक्षरता के बारे में आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेंगे। जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके एवं जानकारी में वृद्धि की जा सके।सांप सीढ़ी खेल का प्रशिक्षण देती महिलायें, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें