Top News

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण एवं 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया साइकिलिंग रैली एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन*इस बल की स्थापना आज ही के दिन (27 जुलाई) 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस (CRP) के रूप में हुई थी। यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल में से एक है, जिसे अब केंद्रीय सशस्त्र बल के रूप में जानते हैं।आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल पहाड़िया स्थित मुख्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण तथा 95 बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किए तथा जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा शस्त्रागार और सलामी लेने के बादकमांडेंट ने सीआरपीएफ के योगदान और इसके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ है, जो अपनी वीरता और पेशेवर दक्षता के लिए जानी जाती है। उन्होंने जवानों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बल हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर है, और इसके बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।स्थापना दिवस समारोह के तहत मेले में जवानों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर, और जवानों के लिए ग्लास-बॉल, मटका डंडा एवं फुटबॉल टायर प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्रीमती अर्चना बालापुरकर के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनीता सिंह एवं रिंकू भी उपस्थित रहीं।शाम के बड़े खाने में ऑफ़िसर एवं जवानों के भोजनालय में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें आगंतुकों ने विशेष रूप से रुचि दिखाई। इस आयोजन में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश सिंह, आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, सहायक कमांडेंट शिव मोहन दीक्षित, निरीक्षक प्रिंस सिंह, कमलेश कुमार, विवेक राय, अनिल कुमार यादव और प्रवीण सिंह सहित बड़ी संख्या में बटालियन के जवान अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ़ से जे एस द्विवेदी सी आई सी, नन्हें सिंह,जितेंद्र सिंह, संजीव श्रीवास्तव रमेश शर्मा सूर्य प्रताप सिंह और पूजा यादव के साथ खेलो इंडिया के तमाम खिलाड़ी साईकिल रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया, रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने