Top News

पानी का निकास ठीक से न होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। जमानियां। पानी का निकास ठीक से न होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों सहित व्यापारियों को कई समस्याएं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या स्टेशन बाजार और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आम है। और इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि अपर्याप्त जल निकासी प्रणाली, नालों का बंद होना, या भारी वर्षा। लेकिन पालिका के जिम्मेदार अपने आंख पर काली पट्टी बांधकर तमाशा देखना रंग रंग में बसा हुआ है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, स्टेशन बाजार के अध्यक्ष सतीश जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट इमरान नियाजी, बृजेश कुमार जायसवाल, शंकर गोस्वामी आदि लोगों का कहना रहा कि शनिवार को हुई बारिश के चलते हर जगह जाम ही जमा बना रहा। सबसे ज्यादा राहगीरों सहित व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पालिका स्तर पर नाली नाला की सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई नहीं किया जाना। पानी निकास जैसे समस्याओं का सामना करने को मजबूर होंगे। नालों का कचरा, मिट्टी, या अन्य मलबे से बंद होना जलजमाव का मुख्य कारण बन जाता है। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण, जल निकासी प्रणाली पानी को निकालने में असमर्थ हो जाती है। जिससे जलजमाव होता है। और जल निकासी मार्ग बाधित हो जाते हैं। जिससे जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है। गुप्ता ने बताया किजलजमाव वाले क्षेत्रों में, मच्छर और अन्य कीड़े पनपते हैं, जिससे मलेरिया, डेंगू, और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। और जलजमाव के कारण लोगों को त्वचा में संक्रमण दस्त, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सतीश कुमार जायसवाल ने पालिका के जिम्मेदार पर आरोप लगाते हुए। कहा कि जलजमाव से सड़क और घर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही जलजमाव के कारण सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो जाती है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया किजल निकासी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए नालों और नालियों की नियमित सफाई और मरम्मत के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा।फोटो रोडवेज के पास से लेकर बाजार रेलवे बाईपास सड़क और मुख्य बाजार में, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने