वाराणसी11वीं वाहिनी, एनडीआरएफवाराणसी (उत्तर प्रदेश)दिनांक: 05 जुलाई 2025हरित भविष्य की ओर एक कदम: एनडीआरएफ द्वारा वृक्षारोपण अभियानआज दिनांक 05 जुलाई 2025 को 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वाराणसी द्वारा शाहुपुरी में एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, एनडीआरएफ द्वारा किया गया।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भारत के निर्माण में योगदान देना है। इस दौरान एनडीआरएफ के कार्मिकों द्वारा सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार शर्मा ने कहा,“एनडीआरएफ न केवल आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और एक स्वस्थ जीवन की दिशा में हमारा संकल्प है। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें