Top News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया। जमानियां। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मजाक बनकर रह गया है। मुख्यचिकित्साधिकारी के चुप्पी के कारण जमानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ गुलाब शंकर पटेल बराबर केंद्र से अनुपस्थित रहते हैं। मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का बैनर भी नहीं लगाए गए। लगाया जाता है। रविवार को सिर्फ खानापूर्ति के लिए आरोग्य मेला लगाया जा रहा है। मरीज बनकर स्वास्थ्य कर्मी बैठे रहते है। स्वास्थ्य विभाग के उदासीनता के कारण मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। केंद्र प्रभारी की बराबर अनुपस्थिति रहना मरीजों में चर्चा का विषय बना हुआ रहता है। इसके साथ ही आरोग्य मेले में दवाओं की कमी भी एक आम समस्या है। कई मरीजों को आवश्यक दवाएं नहीं मिल पाती हैं। और उन्हें बाहर से खरीदना पड़ता है। जिसके कारण समस्याओं के कारण, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इस अवसर पर डॉ सचिन कुमार, मोहित कुमार स्वास्थ्य कर्मी रहे। और खानापूर्ति के लिए मरीज के रूप में स्वास्थ्य कर्मी संदीप पांडे, हीरालाल कुर्सी पर विराजमान रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने