*जीवित हो या मृत दोनों की सेवा करने की मिसाल हैं सरदार महेंद्र पाल सिंह**लघु उद्योग व्यापार मंडल ने सरदार महेंद्र पाल सिंह को दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से किया सम्मानित*सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम पंजीकृत नीति आयोग भारत सरकार की एक ईकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता के नेतृत्व में युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया, युवा जिला उपाध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह सहित राजन गुप्ता, अंबरीष मिश्रा ने मेहमान रेस्टोरेंट के प्रोप्राइटर सरदार महेंद्र पाल सिंह को दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित किया। विदित हो कि समाजसेवी व्यापारी सरदार महेंद्र पाल सिंह जो कि लंबे अरसे से रोटी खाओ रोटी खिलाओ मुहिम से जुड़ कर निःशुल्क भोजन वितरित करने के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की दशा में उसके शव को ठंडा करके लंबे समय तक संरक्षित करने हेतु डेड बाडी डीप फ्रिजर और मृतक की अंतिम यात्रा में सहूलियत हो इसके लिए अर्थी वाहन की निःशुल्क सेवा निरंतर देते चले आ रहे हैं। जिस किसी के पास यदि वाहन चालक की व्यवस्था नहीं होती है तो सरदार महेंद्र पाल सिंह स्वयं मृतक की अंतिम यात्रा में शामिल हो कर खुद शव वाहन को चलाने की सेवा देते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गोमती नदी के किनारे जमीन आवंटित करने की मांग किया है, ताकि वहां पर वे एक निःशुल्क शवदाहगृह का निर्माण कर सकें।उनकी इस सेवा भावना से पूरा समाज उनका ऋणी है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें