सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा है अद्भुत संयोग, कस्बा बाजार हर हर महादेव के गूंज से खुशबू महकने लगा जमानियां। 28 जुलाई तीसरा सावन सोमवार प्रेम, विवाह और रिश्तों में शुभता लाने वाला खास संयोग लेकर आया। यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक सुनहरा अवसर है। बताया जाता है। कि सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। और इसमें आने वाले हर सोमवार का अपना खास महत्व रहता है। इसी को लेकर रविवार की देर शाम और रातभर कावड़ियों महिलाए नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी गीत गाते हुए पहुंचने का तांता लगा रहा। वहीं युवा वर्ग बोल बम का नारा लगाते हुए। पहुंच रहे थे। गंगा नदी पहुंचने वाले कावड़ियों स्नान करने के बाद अपने अपने कावड में जल भर गांव के शिवालयों के तरफ रवाना होते रहे। शंभु नाथ पांडेय ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार यानि 28 जुलाई को प्रेम, विवाह और रिश्तों में मिठास घोलने के लिए कुछ बेहद खास संयोग लेकर आया है। यह सिर्फ पूजा का दिन नहीं, बल्कि अपने जीवन में खुशियों की सौगात लाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को पवित्र सोमवार भी कहते हैं। कहते हैं कि इस दिन महादेव की ऊर्जा अपने चरम पर होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए इसी दिन कठोर तपस्या की थी। और उनकी तपस्या पूरी भी इसी दिन हुई थी। इसलिए जो युवा मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं उनके लिए यह दिन वरदान से कम नहीं। वहीं विवाहित जोड़े अपने रिश्ते में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के लिए इस दिन व्रत रखते और रखती हैं। इस दिन की गई पूजा से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। पुजारी डॉ शेषनाथ उपाध्याय ने बताया कि इस पावन दिन पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। इस दिन व्रत को करने से कई लाभ मिलते हैं। जैसे भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। और योग्य जीवनसाथी मिलते है। औरविवाहित जोड़ों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उपाध्याय ने बताया कि जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है। व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है।इस सावन के तीसरे सोमवार को सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करना चाहिए। निश्चित तौर पर भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे और आपके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देंगे। इस दौरान महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ मंदिर में पूजन अर्चन करने वालों का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ स्नान घाट से लेकर शिवालयों, मंदिरों के साथ का भ्रमण करते रहे। इस दौरान कावड़ियों को सुरक्षा का एहसास भी कराया। इस दौरान व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, पालिका सदस्य सचिन वर्मा आदि अपने समर्थकों के साथ आए हुए सभी कावड़ियों को पूड़ी सब्जी को वितरण किया। सलीम मंसूरी जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें