अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय ने सुगम दर्शन की देखी व्यवस्था वाराणसी -- अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय कमिश्नरेट वाराणसी शिवहरि मीना द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं, कावड़ियों, दर्शनार्थियों के सुगम व सुरक्षित दर्शन एवं यातायात के दृष्टिगत काशी विश्वनाथ तीर्थ क्षेत्र परिसर की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, चौराहा, चौक क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सावन मास के प्रथम सोमवार के दर्शन पूजन को संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत समस्त अधिकारीगण व पुलिस बल को ड्यूटी स्थल पर ही ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी सरवणन टी.,अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त सुशील कुमार गंगा प्रसाद, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी आदि अधिकारी गण मौजूद रहे।- दर्शन पूजन का जायजा लेते अपर पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें