Top News

3-- सीडीओ ने विद्यालयों में नवीन विकास कार्य कराये जाने हेतु किया समीक्षा बैठक वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन मे वाराणसी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय/ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय/ के प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या/ प्रधाना ध्यापक/ प्रधानाध्यापिका/ कार्यदायी संस्था यूपी सिडको,यूपीआरएनएस, आरईडी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समन्वय, समग्र शिक्षा वाराणसी के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में "प्रोजेक्ट अलंकार " योजना के अंतर्गत कराए जा रहे समस्त कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए वृहद निर्माण एवं अनुरक्षण मद में नवीन कार्यों को कराये जाने से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त कार्यकारी संस्था को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य कराए जाने एवं उसकी मॉनीटरिंग के लिए संस्था प्रधान सहित जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त विद्यालयों में अभियान चलाकर स्वच्छता कार्य कराए जाने हेतु संस्थाध्यक्षों को निर्देशित किया गया सभाकक्ष में समीक्षा बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने