- विगत दिनों छितौना में हुए विवाद पर करणी सेना के राकेश रघुवंशी मिले एसीपी से वाराणसी -- पिछले 12 जुलाई को ग्राम छितौना में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में राजभर जाति के लोग काफी संख्या में इकट्ठा होकर सवर्णों के साथ मारपीट किये थे। इस दौरान अरविंद राजभर व काफी संख्या में राजभर समर्थकों ने रैली निकालकर करणी माता व पूरे राजपूत समाज को मां-बहन की भद्दी- भद्दी गालियां दी। जिससे पूरा राजपूत समाज आक्रोषित है। पुलिस की मौजूदगी में गांव में संजय सिंह की जमीन पर लगी फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उनके घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। इस घटना से क्षुब्ध होकर राजपूत समाज के लोगो के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीना से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग किया।वहीं एसीपी कानून व्यवस्था द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने किया। तथा प्रतिनिधि मंडल में अजीत प्रताप सिंह संरक्षक, गणेश कुमार सिंह जिला प्रभारी, आलोक कुमार सिंह जिला अध्यक्ष, एडवोकेट सुमन सिंह, अभिषेक सिंह चंचल, सुधीर सिंह पप्पू, चंद्रभान सिंह अधिवक्ता, भूपेंद्र सिंह, उदय शंकर सिंह, राणा बहादुर सिंह, जेलर सिंह, मुन्ना सिंह, टप्पू सिंह, मंटू सिंह, दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे एसीपी को ज्ञापन सौंपते करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें