बैठक में पेंशनरों ने ट्रेजरी में पेंशनर्स कक्ष की उठाई मांग वाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग वरूणा पुल नदेसर के सभागार में रविवार को मासिक बैठक आहूत किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने पेंशनरों की सामयिक समस्याओं पर गहन मंथन करते हुए पुन: वित्त विधेयक 2025 में पेंशन विरोधी संशोधनों को वापस लेने,आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को सभी पेंशनरों पर लागू करने,वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराया में पूर्व की भांति छूट देने, कोरोना काल का 18 माह का फ्रिज महंगाई राहत जारी करने, कर्मचारियों के साथ ही महंगाई भत्ता/ मंगाई राहत का शासनादेश एक साथ निर्गत करने, राशीकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष किए जाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समयान्तर्गत निस्तारण करने, डिजिटल परिचय पत्र बारकोड के साथ जारी करने के साथ साथ वाराणसी ट्रेज़री में पेंशनर कक्ष का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। जिसपर सभी पेंशनरों के द्वारा हर्षध्वनि से अपनी सहमति जताई गयी। जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया की सेवानिवृत्त संग्रह अमीनो (सदर तहसील) का दिनांक 01.01.2016 का अभी तक वेतन निर्धारण ना होने पर काफी क्षोभ एवं खेद व्यक्त किया गया। इस संदर्भ में मंत्री जयराज बहादुर सिंह द्वारा संचालन के दौरान बताया गया कि जिलाधिकारी से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा दो-तीन दिन के अंदर निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।सदस्यों द्वारा समस्त प्रस्तावों का हर्ष ध्वनि से समर्थन किया गया।बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।बैठक में दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इं0 आनंद लाल, उमेश चंद्र राय, इं0 एके सिंह, सीबी सिंह, आरके सिंह, सुजल कुमार बनर्जी, एसबी मिश्रा, केएल शास्त्री, बंशीलाल जायसवाल,अखिलेश कुमार पाण्डेय, उर्मिला मौर्या आदि उपस्थित रहे। बैठक में मंथन करते पेंशनर्स पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें