*रत्नाकर होटल में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी की तस्वीर आई सामने, कई बड़े नेताओं से हैं संबंध* मिर्जापुर,विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित रत्नाकर होटल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दर्शन के लिए लखनऊ से आई महिला का बाथरूम में स्नान करते समय वीडियो बनाया गया है।आरोप होटल से जुड़े आशीष मिश्रा पर लगा है, जिसने यह वीडियो होटल कर्मचारी धीरज मिश्र को भेजा था।हैरानी की बात यह है कि आरोपी की तस्वीरें देश के कई बड़े राजनेताओं और अधिकारियों के साथ सामने आई हैं।महिला के आरोप के बावजूद, शुरुआत में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, लेकिन जब महिला के बार-बार शिकायत दर्ज कराई तब जाकर शाम को मुकदमा दर्ज किया गया।मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। जांच जारी है।साभार। क्राइम रिपोर्टर नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें