Top News

गंगा नदी के जलस्तर में तेज गति से हो रही वृद्धि जमानियां। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के दियारा जाने वाले कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं। कटान रोकने के कार्य भी प्रभावित होने के साथ ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा गंगा किनारे हो रही कटान को रोकने के लिए बाढ़ आने से पहले कार्य को शुरू कराया होता। तो अबतक कार्य पूर्ण हो गया होता। गंगा नदी के जलस्तर में तेज गति से हो रही वृद्धि होने के साथ पक्का बलुआ घाट के कुछ दूरी पर स्थित श्मशान घाट पूरी तरह से जलमग्न होने जाने से शव की अंतिम संस्कार में काफी व्यवधान होने लगी है। बताया जाता है। कि गंगा नदी के जलस्तर में तेज गति से वृद्धि होने से दियारा जाने वाले कई रास्ते जलमग्न हो गया है। वहीं शासन के निर्देश पर विभागीय स्तर पर कटान रोकने के लिए एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य फिलहाल ठप करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष गंगा नदी में अप्रत्याशित बाढ़ आने से बडेसर, कंकड़घाट, कपूराघाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से गंगा किनारा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इधर विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त किनारों की पत्थर के बड़े बड़े बोल्डर के माध्यम से कटान रोकने के लिए मरम्मत कार्य की शुरुआत की। लेकिन गंगा नदी के जलस्तर में तेज गति से वृद्धि होने से कार्य को ठप करना पड़ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के द्वारा बाढ़ के मौसम के पूर्व कार्य शुरू नहीं किया गया। समय पर कार्य शुरू किया गया होता। तो अभी तक बोल्डर बिछाने का कार्य पूरा हो गया होता। लेकिन विभागीय के अधिकारी की उदासीनता के चलते हर साल बाढ़ आने के समय बोल्डर बिछाने के कार्य शूरू किया गया। होता तो कटान की डर से तटवर्ती इलाके के लोग बाहर निकल गए होते।है। हर वर्ष आधा-अधूरा कार्य को छोड़ दिया जाता है। और जैसे ही बाढ़ का मौसम आता है। पुनः कार्य को शुरुआत किया जाता है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने मांग किया है। कि गंगा नदी में तेजी के साथ बढ़ रही जलस्तर को देखते हुए स्नान घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त किया जाए। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटनाएं ना हो सके। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने