श्री अन्न को बढ़ावा देने हेतु चिरयीगांव में श्रम मंत्री ने बीज मिनीकिट नि:शुल्क किया वितरित वाराणसी -- विकासखंड चिरईगांव के सभागार में दलहनी, तिलहनी एवं श्री अन्न की फसलों को बढ़ावा देने हेतु श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर एवं बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र कलेक्ट्री फार्म विकासखंड काशी विद्यापीठ पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा तथा बहुउद्देशीय किसान कल्याण केंद्र सेवापूरी पर विधानसभा सदस्य सेवापूरी के प्रतिनिधि कुमारी अदिति पटेल एवं राजकीय कृषि बीज भंडार चांदमारी विकासखंड हरहुआ पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राम प्रकाश सिंह वीरू के द्वारा शनिवार को कृषकों को उर्द,अरहर, तिल, ज्वार,बाजरा एवं मड़ुआ के बीज मिनीकिट का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किसानों को अपनी आय में वृद्धि किए जाने हेतु श्री अन्न एवं जैविक खेती करने का अनुरोध किया। यह भी बताया कि किसान भाई मोटे अनाज की खेती करके कम लागत और कम पानी में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्राकृतिक आपदा होने पर क्षतिपूर्ति हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल का बीमा करने का उन्होंने किसानों से आवाहन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य द्वारा पारंपरिक खेती से इतर किसानो की आय में इजाफा किए जाने हेतु पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्योगिक एवं सब्जियों की खेती किए जाने का आवाहन किया गया।उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि राजकीय बीज गोदाम से धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु खरपतवारनाशी, कीट नियंत्रण हेतु कीटनाशी पचास प्रतिशत अनुदान पर तथा बायो पेस्टीसाइड ट्राईकोडर्मा एवं वेवेरिया वैसियाना 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। किसान भाई इसका भरपूर लाभ उठाएं और सोलर पंप एवं कृषि यंत्र की बुकिंग की प्रक्रिया के बारे में भी कृषकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य द्वारा सभी किसान भाइयों से अपील की गई की मृदा परीक्षण के आधार पर तथा वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं प्रयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसानों को कृषि से संबंधित कोई समस्या हो तो विभागीय मोबाइल नंबर 9984151548 एवं 9369560120 पर सूचना दे सकते हैं। तत्काल कार्यवाही होगी। इस मौके पर जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों से विभिन्न योजना अंतर्गत फसल प्रदर्शन हेतु उर्द,अरहर, तिल, हाइब्रिड मक्का, हाईब्रिड बाजरा एवं हाइब्रिड ज्वार का बीज मिनी किट वितरित किया जा रहा है। जिस पर 50% से लेकर शत प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। उक्त बीज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के सहायक विकास अधिकारी कृषि बालकेश्वर सिंह पटेल, गोदाम प्रभारी राहुल राज, प्राविधिक सहायक सिद्धेश्वर सिंह, प्रीति लता सिंह, अनामिका पटेल, सुप्रिया सोनी, रामनरेश, विनोद कुशवाहा, राजेश मिश्रा, कृषक संजय पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम प्रकाश, प्रभाकर शर्मा सहित सैकड़ो कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहींं चिरईगांव के कार्यक्रम में भाजपा के उपाध्यक्ष संजय सिंह, खंड विकास अधिकारी चिरईगांव बीएन द्विवेदी, सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र पांडे, गोदाम प्रभारी शिवी सिंह, प्राविधिक सहायक नंदन कुमार, इन्द्रमणि प्रताप, अपराजिता सिंह, सोनू डे, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान सीवों मंगरु राजभर, ग्राम प्रधान खानपुर लाल बहादुर पटेल, ग्राम प्रधान जयरामपुर दलसिंगार राजभर, कृषक नागेंद्र सिंह, बच्चू लाल यादव, हरिशंकर यादव, बिंदु पाण्डेय समेत सैकड़ो किसान भाई उपस्थित रहे बीज मिनी किट वितरित करते श्रम मंत्री, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें