5 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में 27 जून 2025 को वियतनाम से एशियाई चैंपियनशिप बीच कुश्ती में गोल्ड मेडल लेकर बनारस वापस आने पर सौरभ यादव का सम्मान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके कोच संजय पाल बाबा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सौरभ को बधाई दी कि आप 8 जुलाई 2025 को अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप का जो चयन ट्रायल होने जा रहा है उसमें सफल होकर के एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर तैराकी के प्रशिक्षक कन्हाई चंद ताल पत्रा, एथलेटिक्स के प्रशिक्षक चंद्रभान यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक अमल चतुर्वेदी, फुटबॉल प्रशिक्षक अवधेश पटेल एवं सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे साथ ही कुश्ती के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से अभिषेक यादव "सोनू" कुलदीप यादव, आशु पाल, रामाश्रय यादव, मनीष यादव, रोहित यादव, आदि सभी पहलवान उपस्थित रहे। साभार। नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें