वीडीए जोन वन की टीम ने खुशहाल नगर में हो रहे अवैध निर्माण को किया सील वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को जोन वन की प्रवर्तन टीम द्वारा वार्ड सिकरौल मीरापुर बसही खुशहाल नगर कॉलोनी के अंतर्गत अनिल सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये ही लगभग 22×60 वर्गफीट में भूतल का छत ढालकर प्रथम तल पर पिलर व दीवाल का निर्माण किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम- 1973 की सुसंगत धारा 27, 28(1) एवं 28(11) के अंतर्गत पूर्व में नोटिस की कार्रवाई की गयी थी। किन्तु नोटिस के उपरांत भी भवन निर्माण का कार्य जारी रखा। इस पर वीडीए जोन वन की टीम द्वारा शनिवार को भवन को सील कर दिया गया।इस कार्यवाही जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा,अवर अभियंता रोहित कुमार तथा वीडीए सुपरवाइजर एवं अन्य वीडीए कर्मी तथा क्षेत्रीय पुलिस बल के लोग शामिल रहे।- भवन सील करते वीडीए के अधिकारीगण
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें