Top News

4-- अब बहनों की राखियां विशेष लिफाफे कवर के अन्दर पहुंचेंगी --कर्नल विनोदवाराणसी -- रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने विशेष राखी कवर उपलब्ध कराने की शुरुआत की है, ताकि बहने अपने भाइयों को सुरक्षित रूप से राखी भेज सकें। पीएमजी वाराणसी कर्नल विनोद कुमार ने नदेसर स्थित वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में राखी काउंटर पर विशेष बिक्री की घोषणा की और बताया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर विशेष राखी कवर वॉटरप्रूफ बनाया गया है। इसमें मजबूत सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिससे इसको फाड़ा नहीं जा सकेगा। कर्नल विनोद ने बताया कि विशेष राखी लिफाफे वाराणसी परिक्षेत्र के सभी डाकघरों में उपलब्ध कराए गए हैं, और कोई भी व्यक्ति किसी भी डाकघर से इन लिफाफों को खरीद सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में भारतीय डाक विभाग के करीब 1750 ऑफिस हैं। जिनमे इन विशेष राखी लिफाफों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अगर किसी संस्था को अधिक संख्या में विशेष राखी कवर की जरूरत होती है, तो वह डाकघर विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी आवश्यकता की पूर्ति की जा सके। खूबसूरत विशेष राखी लिफाफे बढ़िया डिजाइन के साथ बहनों का प्रेम और स्नेह देश के किसी भी हिस्से में पहुंचाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।ताकि बहनों की खुशी और भावनाओं को भाइयों तक समय रहते पहुंचाया जा सके। वाराणसी डाक क्षेत्र के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी राखी के त्योहार पर बहनों की राखियां तथा भाइयों का स्नेह प्रेषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नल विनोद ने बताया की राखी के अवसर पर आने वाली भारी संख्या में राखी की डाक को संभालने के लिए डाकघर में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान राखी डाक को प्राप्त करने के लिए डाकघरों में विशेष काउंटर भी लगाए गए हैं।साथ ही एक नयी शुरूआत करते हुए अलग से बक्सों का उपयोग किया जायेगा ताकि राखी की डाक को बिना किसी परेशानी या बिलम्ब के तुरंत डिलीवरी के लिए भेजा जा सके।l- विशेष राखी कवर का सेम्पल दिखाते कर्नल विनोद, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने