Top News

*सोनकर धर्मशाला ने सिलाई,ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र शुभारम्भ कर किया सराहनीय पहल*वाराणसी -- समाज को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करने हेतु सोनकर धर्मशाला टकटक पुर द्वारा मंगलवार को देर रात्रि पुस्तकालय, सिलाई कढ़ाई, एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारम्भ धर्मशाला परिसर में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शांति सोनकर उपस्थित रही। उन्होंने इस प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शान्ति देवी के ही मार्गदर्शन और प्रेरणा से प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर सोनकर धर्मशाला के अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा कि सोनकर समाज का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को शिक्षा व कौशल के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है। पुस्तकालय से ज्ञानवृद्धि और सिलाई कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।इसी उद्देश्य से ही इस प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस समारोह के अन्त में सोनकर धर्मशाला समिति के सदस्यों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस खास मौके को सोनकर समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता कर एकजुटता का मिशाल कायम किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केपी सिंह सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर, मंजू लाल सोनकर, कल्लू राम सोनकर, राजेंद्र प्रसाद सोनकर, प्यारेलाल सोनकर, बसंत सोनकर, दिलीप कुमार सोनकर, राकेश दत्त सोनकर, वीरेंद्र सोनकर, बबलू सोनकर, विनोद सोनकर, शंकर सोनकर, सच्चिदानंद सोनकर, बाबूलाल सोनकर, मिश्रीलाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर, संजय सोनकर आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार सोनकर ने तथा संचालन रामेश्वरी सोनकर ने किया प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ करती मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने