*मृतका अलका बिन्द के परिजनों को अखिलेश यादव ने भेजा एक लाख का चेक* वाराणसी -- विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी थाना मिर्जामुराद के मेहंदी गंज निवासी चंद्रशेखर बिन्द की 22 वर्षीय पुत्री अलका बिन्द की विगत दिनों एक ढाबे पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गम्भीरता से लिए जाने पर मृतका अलका बिन्द के परिजनों के लिए एक लाख रुपए का चेक द्वारा आर्थिक सहायता मृतका के पिता को उपलब्ध करा दी गई। उपरोक्त हत्याकांड में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतका के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर सपा सुप्रीमो को रिपोर्ट भेजी गई। सभा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव एवं जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मेंहदीगंज गांव पहुंच कर मृतका अलका विन्द के पिता चंद्रशेखर बिन्द को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।चेक सौंपने वालों मे प्रमुख रूप से विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, पूर्व प्रत्याशी कैंट पूजा यादव, कन्हैया राजभर, मुरारी कश्यप, बबलू बिन्द समेत दर्जनों लोग शामिल रहे- चन्द्रशेखर बिन्दु को एक लाख का चेक प्रदान करते लाल बिहारी यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें