Top News

2-- अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने कावड़ियों के सुगम दर्शन हेतु किया निरीक्षण वाराणसी -- अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय कमिश्नरेट वाराणसी शिव हरी मीना द्वारा रविवार को श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आने वाले श्रद्धालुओं, कावड़ियों, दर्शनार्थियों के सुगम सुरक्षित दर्शन एवं यातायात के दृष्टिगत रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मलदहिया, साजन तिराहा, रथ यात्रा चौराहा, गुरुबाग, लक्सा, रामापुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4, काशी विश्वनाथ तीर्थ क्षेत्र परिसर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, गोदौलिया चौराहा के आसपास सड़क के किनारे अतिक्रमण कर ठेला लगाने वाले, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा के विरुद्ध अभियान चलाया गया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को दर्शन पूजन सकुशल कराये जाने के दृष्टिगत ड्यूटीरत समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर ही ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अनिल कुमार यादव पुलिस उपायुक्त यातायात सुरक्षा एवं अधिसूचना, अंशुमान मिश्रा अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सर्किल यातायात निरीक्षक एवं सभी संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। भ्रमण करते अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने