Top News

मण्डलायुक्त ने शासन द्वारा प्राप्त उर्बरकों के समुचित वितरण हेतु किया समीक्षा बैठक वाराणसी -- उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम द्वारा मंगलवार को शासन द्वारा प्राप्त उर्वरक यूरिया, डीएपी, एनपीके, एवं एमओपी आदि की उपलब्धता एवं उसका समुचित वितरण हेतु मंगलवार को अपने सभागार में मण्डलीय कृषि अधिकारियों संग समीक्षा बैठक किया गया।बैठक में उर्वरक में यूरिया,डीएपी, एनपीके एवं एमओपी आदि के वितरण की समीक्षा की गई। मण्डल में अभी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। बैठक में उपस्थित उपायुक्त /उपनिबंधक सहकारिता द्वारा बताया गया कि 22 जुलाई को जनपद वाराणसी में इफको की एक रैक जिसमें डीएपी 131 मेट्रिक टन, एनपीके 418 मेट्रिक टन प्राप्त हुई है। साथ ही यूरिया 500 मेट्रिक टन वाराणसी एवं 436 मैट्रिक टन गाजीपुर हेतु आज उपलब्ध हो जाएगी। मण्डलायुक्त द्वारा उपायुक्त/उपनिबन्धक सहकारिता सोमी सिंह को निर्देशित किया गया कि इन उर्वरकों को उन समितियों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए जिन समितियों के पास समाप्त हो गया है अथवा समाप्ति की ओर हो उन्हें आपूर्ति कराया जाये। इसी के साथ मण्डलायुक्त द्वारा मंडल में वर्षा कम होने की स्थिति को देखते हुए सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता को भी निर्देशित किया गया कि सभी नहरों के टेलों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। जो नलकूप विद्युत एवं यांत्रिक दोष से खराब हो गये हों, उनको तीन दिवस के अंदर ठीक कराना सुनिश्चित करें। कृषकों को किसी भी प्रकार से खरीफ की बुवाई के लिए आवश्यक सभी निवेश उर्वरक, पानी आदि सुगमता से प्राप्त होना चाहिए। संयुक्त कृषि निर्देशक शैलेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल जैसे धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उर्द आदि हेतु फसलों की बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। खरीफ- 2025 हेतु मंडल में अब तक 1380 गैर ऋणी कृषक एवं 82683 ऋणी कृषकों का आवेदन कराया गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण किसी भी अधिसूचित फसल के नुकसान होने की स्थिति में बीमा कवरेज एवं वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। मण्डल में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा फसल बीमा कराया जा रहा है। कृषक बीमा उपरांत फसल नुकसान के संबंध में संबंधित बैंक शाखा के अलावा टोल फ्री नंबर 14447 एवं व्हाट्सएप नंबर 7065511447 पर सूचना दे सकते हैं। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रचार प्रसार एवं समाचार पत्रों के माध्यम से गैर ऋणी कृषकों का अधिक से अधिक फसल बीमा कराया जाए।यह भी निर्देशित किया कि कृषि वानिकी के तहत पौधारोपण से कार्बन क्रेडिट से संबंधित अधिक तीव्र गति से बढ़ने वाले वृक्षों जैसे- पॉपुलर, मीलिया एवं सेमल आदि के पौधे कृषकों के खेत के मेड़ों पर लगाने हेतु कृषकों के मध्य प्रचार प्रसार किया जाए। सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया गया कि नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। बैठक में प्रमुख रूप से संयुक्त कृषि निर्देशक शैलेंद्र कुमार, उपायुक्त/उपनिबंधक सहकारिता सोमी सिंह,पुष्पेन्द्र कुशवाहा आरएम पीसीएफ,जीसी सिंह अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं डीके आर्य अधीक्षण अभियन्ता नलकूप आदि उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक करते मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने