Top News

*संयुक्त कृषि निदेशक ने अन्य मण्डलीय कृषि अधिकारियों संग भिटकुरी में किया जांच * वाराणसी -- किसान भाइयों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार के द्वारा उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल तथा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ जनपद वाराणसी के विकासखंड सेवापुरी के अंतर्गत संचालित साधन सहकारी समिति भिटकुरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सम्बंधित सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी उपस्थित मिले। कृषकों में वितरित उर्वरक का वितरण रजिस्टर के अनुसार सत्यापन उनके मोबाइल नंबर पर वार्ता करके किया गया। जिसमें नियमानुसार वितरण पाया गया। मौके पर पीओएस मशीन के अनुसार भौतिक स्टाक सही पाया गया। इस अवसर पर जेडीए के द्वारा जनपद के सभी सचिवों को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से रोस्टर के अनुसार अपने समिति पर उपस्थित रहें और कृषकों को पीओएस मशीन से निर्धारित दर पर उर्वरक का वितरण सूनिश्चित करें। यदि कहीं पर भी कृषकों के द्वारा जो मात्रा क्रय की जा रही है। उससे अधिक मात्रा का वितरण पीओएस मशीन के द्वारा किया जाता है तो संबंधित सचिव के विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम1958 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किया जायेगा।- उर्बरक गोदाम का‌ निरीक्षण करते जेडीए, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने