बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी को ईओडब्ल्यू पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार वाराणसी -- संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन के अन्तर्गत केंद्र सरकार/ राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया के बांसडीह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था। परन्तु कार्य मानक की अनुरूप नहीं हुआ और अपूर्ण पाया गया। प्रकरण में खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख एवं कोटेदार द्वारा आपस में मिली भगत करके मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित कर खाद्यान्न का फर्जी वितरण दिखाकर कुल 27 लाख रुपए का शासकीय धन गबन कर लिया गया। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के पश्चात कुल 19 अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। जिसमें यह अभियुक्त भी शामिल था। अभियुक्त उस समय जनपद बलिया के ब्लॉक बांसडीह में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नियुक्त था। अभियुक्त के द्वारा प्रकरण में फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सहअभियुक्तों से मिलकर फर्जी श्रमिकों को खाद्यान्न का आवंटन किया जाना दिखाया गया था। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता में शामिल इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त सेवा नियुक्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सूरश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय गंगाराम सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बगही थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, हाल पता विशाल नगर (उपासना नगर) अखरी थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को मंगलवार 22 जुलाई को शाम 4:00 बजे अखरी चौराहे के पास से ईओडब्ल्यू वाराणसी सेक्टर के क्रैक टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी मु0 नं0-65 बी/2006 भा0द0वि0 की धारा 409,419,420,467,468,471,218,201,120बी,34व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार करने वाली ईओडब्ल्यू पुलिस टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, निरीक्षक सहजानन्द श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी हेमन्त सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद यादव आदि शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के साथ ईओडब्ल्यू पुलिस टीम, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें