एडीसीपी महिला ने एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की माह जुलाई की किया समीक्षा वाराणसी -- अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की माह जुलाई का समीक्षा बैठक किया गया।इस समीक्षा बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय,बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, यूनिसेफ के मण्डलीय सलाहकार अनिल यादव,दीक्षा सिंह,एसआरएफ सोनिया,एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं एसजेपीयू के अधिकारीगण, सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी तथा एनजीओ के लोग उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में समस्त थानो के बाल कल्याण अधिकारी व विवेचकों को पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की स्थिति तथा विवेचकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। पीड़िता के आवासन,पाक्सो एक्ट के अभियोगों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने का समय एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा, कमिश्नरेट वाराणसी में जेजे एक्ट, गुमशुदा बच्चों के लंबित मामलों में बच्चों की बारामदगी हेतु किए गए प्रयास का अवलोकन तथा डीजी परिपत्र 37/2021,43/21 को अध्ययन कर अक्षरश: से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में नशा मुक्ति अभियान, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम व कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी काशी विश्वनाथ मंदिर व अन्य सभी महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटक स्थलों के आसपास ऐसे बच्चों की पहचान किए जाने,जो सड़क या रास्तो पर परिवार अथवा अकेले भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू व पुनर्वासित करने हेतु मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से प्राप्त मानक संचालन प्रक्रिया में निर्गत निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को स्पष्ट कराते हुए परस्पर सहयोग व समन्वय द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई।फोटो -02- अपर पुलिस उपायुक्त नम्रिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें