Top News

1-- निकले थे असलहा बेचने, सिगरा पुलिस ने धर दबोच ावाराणसी --पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, हत्या,असलहा तस्करी के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित सिगरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार को अमूल डेयरी रेलवे कालोनी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम खुर्शीद आलम उर्फ गामा पुत्र राज मोहम्मद निवासी नदेसर थाना कैंट बताया गया।एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने रविवार को अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि अभियुक्त ने कहा कि मेरे झोले में एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस 0.32 बोर की है। मैं असलहा बिहार से लाकर बेंचता हूं।इसी से अपनी रोजी रोटी चलती है।आज मैं इसे बेचने हेतु खरीदार की तलाश में था कि अचानक आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य , उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, उ0 नि0 पुष्कर दूबे, हे0का0 जितेन्द्र सिंह,का0 मृत्युंजय सिंह,का0 चिंताहरण तिवारी शामिल रहे।अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते एसीपी चेतगंज वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने