*प्रकाशनार्थ। सावन के सोमवार को कांवरिया काफी ज्यादा संख्या में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए आते हैं एवं जल चढ़ाते हैं, प्रत्येक वर्ष रोटरी क्लब वाराणसी गंगा "कावरिया सेवा शिविर" का श्रीराम जानकी मंदिर, बुलानाला के चौराहे पर उसी कड़ी में आज सावन के सोमवार को क्लब द्वारा बिस्किट, पानी का पैकेट चाय, केला आदि का वितरण 2000 से ज्यादा कांवरिया को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश रुपानी जी असिस्टेंट गवर्नर रहे, उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। चार्ट अध्याय दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा इस तरह के आयोजन को निरंतर करता रहता है, आगे भी पंचकोशी यात्रा कर रहे कांवरियों के लिए भी यह शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के संयोजक अभय केसरवानी एवं मनोज गुप्ता रहे। उक्त अवसर पर धर्मेंद्र गोयल, अरविंद जैन, सुजीत केसरी, विनोद अग्रवाल, रितेश कुमार, प्रदीप कुमार, संतोष अग्रवाल, बिंदेश्वरी जायसवाल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।**रो. रितेश कुमार, सचिव*
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें