3-- जन्सा पुलिस ने किशोरी के अपहर्ता को गिरफ्तार कर किशोरी को किया बरामद वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट आकाश पटेल व अपर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन व एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित थाना जन्सा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को परमपुर अण्डरपास से एक किशोरी के अपहर्ता प्रियांशु पटेल पुत्र राजेन्द्र पटेल निवासी ग्राम कपरफोरवा थाना जन्सा को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना जन्सा अनिल शर्मा द्वारा अभियुक्त से की गई पूछताछ में बताया कि किशोरी 19 जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी किंतु तेरे शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के पश्चात भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना जन्सा पर अपहरण का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के क्रम में शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त प्रियांशु ने बताया कि वह और अपहृता एक दूसरे को पहले से जानते हैं तथा आपस में प्यार करते हैं।कहा कि अपहृता को शादी करने के उद्देश्य से भगाकर ले गाया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें